Art Culture India Study

उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

Written by rkjameria

उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

मंडाण – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

 उत्तराखंड के प्राचीन नृत्यों में मंडाण सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। यहाँ के गाँव के खुले मैदानों और चौक पर मंडाण का आयोजन होता है। विवाह या धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर मंडाण में सभी जन का उत्साह देखने लायक होता है। गाँव के चौक  या मैदान के बीच में अग्नि प्रज्वलित करी जाती है और सभी पारंपरिक यन्त्र वादक (ढोल दमो, रणसिंहा, भंकोर) गीतों के द्वारा देवी देवताओं का आह्वाहन करते है। ज्यादातर गीत महाभारत के विभिन्न घटना क्रम से सम्बंधित होते है, इसके अलावा लोक कथाओं से जुड़े गीत भी गाये जाते है। सभी जन गीतों और वाद्य यंत्रो की ताल पर झूम उठते है। नृत्य को पाण्डव नृत्य भी कहा जाता है।

थडिया  – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

“थाड़” शब्द का अर्थ होता है “आँगन”, यानि घर के आँगन में आयोजित होने वाला संगीत और नृत्य उत्सव को थडिया कहते है। थडिया उत्सव का आयोजन बसंत पंचमी के दौरान गाँव घरों के आँगन में किया जाता है। बसंत के समय पर रातें लंबी होती है, तो मनोरंजन के लिए गाँव के लोग मिलकर थडिया का आयोजन करते है। मंडाण और थडिया एक दूसरे से भिन्न है इसलिए क्यों की थडिया नृत्य में गाँव के सभी सदस्य मिलकर गायन और नृत्य की जिम्मेदारी लेते है परंतु मंडाण में गीत गाने और वाद्य यंत्रो का संचालन करने वाले विशेष लोग होते है जिन्हें “औजी” कहा जाता है, बाक़ी लोग नृत्य में साथ होते है। गाँव की जिन बेटियों का विवाह हो चूका होता है, वे सभी गाँव में आमंत्रित करी जाती है। सुंदर गीतों और तालों के संग गाँव के लोग कदम मिला नृत्य का आनंद लेते है।

चौंफुला – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

हर्ष और उल्लास का नृत्य चौंफुला उत्तराखंड के सभी जन मानस के मन में एक विशेष स्थान रखता है। चौंफुला का शब्द का सबंध चहुँ ओर प्रफुल्लित जन मानस से है। कहते है देवी पार्वती अपनी सखियों संग हिमालय के पुष्प आच्छादित मैदानों में नृत्य किया करती थी, इसी से चौंफुला की उत्पत्ति हुई है। इस नृत्य में नर नारी वृताकार में कदम मिला, एक दूसरे के विपरीत खड़े हो नृत्य करते है। नृत्य करने वाले और आसपास बैठे लोग तालियों से संगीत में संगत करते है। सुंदर और श्रृंगार युक्त चौंफुला हर वर्ग को अपनी ओर आकृष्ट कर लेता है।

छोलिया – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

छोलिया नृत्य उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। इस नृत्य में पौराणिक युद्ध और सैनिकों का प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है। छोलिया नृत्य युद्ध में विजय पश्चात होने वाले उत्सव का दृश्य प्रस्तुत करता है। सभी नृत्य कलाकार पौराणिक सैनिकों का वेश धारण कर तलवार और् ढाल संग युद्ध का अभिनय करते है। विभिन्न लोक वाद्य ढोल, दमाऊ, रणसिंग, तुरही और मशकबीन के सुरमयी ताल मेल से छोलिया नृत्य जन जन में उत्साह का संचार कर देता है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हर वर्ष छोलिया नृत्य का आयोजन किया जाता है।

झुमैलो – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

झुमैलो नृत्य नारी ह्रदय की वेदना और प्रेम को अभिव्यक्त करता है। झुमैलो शब्द का अर्थ “झूम लो” से सम्बंधित जान पड़ता है। इस नृत्य में नारी अपनी पीड़ा को भूल सकारात्मक सोच के साथ लोक गीतों और संगीतमयी ताल संग नृत्य करती है। झुमैलो तालबद्ध लोक नृत्य, श्रृंगार और वियोग का अद्भुत संगम जान पड़ता है। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुँमाऊ दोनों ही क्षेत्रो में यह लोक नृत्य बहुत प्रसिद्ध है।

तांदी – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

“तांदी” उत्तराखंड का लोकप्रिय नृत्य है। इस नृत्य में सभी जन एक दूसरे का हाथ पकड़ एक श्रृंखला में नृत्य करते है। सुदूर पर्वतीय इलाकों में तांदी नृत्य और गीत, देखने और सुनने को मिल जाते है।  तांदी नृत्य गीतों में तात्कालिक घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के कार्यों का उल्लेख होता है।

झोड़ा – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

अपने नाम से मिलता यह नृत्य जोड़ों के लिए प्रचलित है। इसमें स्त्री -पुरुष गोल घेरा बना कर एक दूसरे के कंधे पर हाथ रख पद आगे -पीछे संचालन कर नृत्य करते व गीत गाते हैं। घेरे के बीच में मुख्यता गायक हुड़का वादन करते हुए गीत की पहली पंक्ति गाता है व अन्य लोग उसे लय में दौहराते हैं। यह स्त्री व पुरुषों में अपने अपने समूहों में भी गया जाता है। यह कुमाऊँ के बागेश्वर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है जिसे माघ के चांदनी रात्रि में किया जाने वाला स्त्री-पुरुषों का श्रंगारिक नृत्य माना गया है।

छपेली – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

छपेली जिसे ‘छबीली’ भी कहा जाता है कुमाऊँ का नृत्य है जिसे की दो प्रेमी युगल का नृत्य माना गया है। इसमें कभी-कभी पुरुष ही स्त्री की वेशभूषा पहनकर स्त्री का अभिनय करता है। पुरुष के हाथ में हुड़की होती है जिसे बजाते हुए वह नृत्य करता व गीत गता है बदले में महिला शर्मा कर व भाव-भंगिमा द्वारा उसकी अभिव्यक्ति करती है।

चाँचरी – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

चाँचरी, कुमाऊँ में दानपुर क्षेत्र की नृत्य शैली है। चाँचरी को झोड़े का प्राचीन रूप माना गया है। इसमें भी स्त्री व पुरुष दोनों सम्मलित होते हैं। यह कुमाऊँ का नृत्य गीत है। इसका मुख्या आकर्षण रंगीन वेशभूषा व विभिन्नता है। इस नृत्य में धार्मिक भावना की प्रधानता रहती है।

रणभुत नृत्य -उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

रणभुत नृत्य उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में किया जाता है, मुख्यतः ये नृत्य वीरगति प्राप्त करने वालों को देवता के सामान आदर दिए जाने के लिए होता है ताकि वीरों की आत्मों को शांति मिले | इसे ‘देवता घिरना’ भी कहते हैं व यह वीरगति प्राप्त हुए वीर के परिवार द्वारा करवाया जाता है | गढ़वाल व कुमाऊँ का पवाड़ा या भाड़ौं नृत्य भी इसी विषय पर आधारित हैं |

जागर – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

जागर उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊँ दोनों क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है | यह देवताओं के पौराणिक गाथाओं पर आधारित होता है जिसमे देवताओं को पुकारा जाता है | जागर वादक व जागर गीतों का ज्ञाता इसमें हाथ में डमरू/हुड़क, थाली व नरसिंघ का चिमटा बजाया जाता है | यह नृत्य सिर्फ देवता के पेशवा द्वारा किया जाता है |

भागनौली नृत्य – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

भागनौली नृत्य कुमाऊँ क्षेत्र का नृत्य है जिसे मेलों में आयोजित किया जाता है . इस नृत्य में हुड़का और नागदा वाद्य यंत्र प्रमुख होते हैं|

लंगविर नृत्य– उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

लंगविर नृत्य गढ़वाल का एक उत्साह वर्धन नृत्य है जिसमें पुरुषों को एक सीधे खम्बे पर चढ़कर चोटी पर पहुँच कर पेट का सहारा ले कर करतब दिखाने/या संतुलन बनाकर नाचना होता है, नीचे ढोल व डमाऊँ वाले नृत्य को और भी दिलचस्प बना देते हैं, यह उत्तराखंड के टिहरी जिले में काफी प्रसिद्ध है |

पण्डवार्त/पांडव लीला – उत्तराखण्ड के लोक नृत्य

यह नृत्य पांडवों को समर्पित होती है जो महाभारत के घटनाओं पर आधारित होता है | यह 5 से 9 दिन का हो सकता है जिसमें कई पात्र होते हैं, नृत्य महाभारत के प्रसंगों पर किया जाता है जैसे चक्रव्यूह , कमल व्यूह, गैंडी-गैंडा वध आदि।

For more update like this visit daily Emitrawala

कमेंट बॉक्स में बताये आपको ये पोस्ट कैसी लगी और अपने दोस्तों को शेयर करना न भूले

About the author

rkjameria

Leave a Comment