Emitrawala.com
Terms & Conditions — आम जन सेवा संपर्क फॉर्म
अंतिम अपडेट: सितंबर 2026
"आम जन सेवा संपर्क" फॉर्म का उपयोग करके आप Emitrawala.com की सेवा शर्तों से सहमत होते हैं। कृपया फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित नियम व शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
यह फॉर्म केवल उपयोगकर्ताओं की जानकारी एकत्र करने और उनकी सेवा संबंधी आवश्यकता (जैसे आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जाति/आय/मूल निवास प्रमाण पत्र, GST, ITR आदि) समझने के लिए है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है और न ही इसका प्रतिनिधित्व करता है।
फॉर्म में दिया गया नाम, शहर, मोबाइल नंबर, विवरण व अपलोड किया गया दस्तावेज़ केवल आपसे संपर्क करने व आपकी सेवा अनुरोध को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा। यह जानकारी किसी तीसरे पक्ष को बेची या साझा नहीं की जाएगी, सिवाय उस स्थिति के जब सेवा पूर्ण करने हेतु संबंधित सरकारी पोर्टल/विभाग को देना आवश्यक हो।
फॉर्म सबमिट करने के बाद हमारा प्रतिनिधि सामान्यतः 24 घंटे के भीतर आपसे संपर्क करने का प्रयास करेगा। यह समय सर्वर लोड, अवकाश, या नेटवर्क समस्या के कारण घट-बढ़ सकता है। तुरंत सहायता हेतु आप हमें WhatsApp पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Emitrawala.com एक सहायता व सूचना मंच है। किसी भी सरकारी सेवा/योजना की स्वीकृति, अस्वीकृति या प्रक्रिया में होने वाली देरी हेतु संबंधित सरकारी विभाग जिम्मेदार होगा, न कि Emitrawala.com। हम केवल आपकी सहायता व मार्गदर्शन हेतु प्रयासरत रहते हैं।
फॉर्म में "मैं नियम व शर्तों से सहमत हूं" चेकबॉक्स पर टिक करके आप पुष्टि करते हैं कि आपने उपरोक्त सभी नियम व शर्तें पढ़ ली हैं तथा उनसे सहमत हैं।
Email: info@emitrawala.com
Phone: +91 94606 26065
हम 24 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे