Key Features / मुख्य जानकारी:
- आधार कार्ड अपडेट कराने की दो प्रक्रिया होती है जिसमे एक प्रक्रिया डेमोग्राफिक डेटा व् दूसरी बायोमेट्रिक होती है ।
- आधार अपडेट की दोनों प्रक्रिया हेतु प्रार्थी को नजदीकी आधार केंद्र जाना आवश्यक होता है ।
- डेमोग्राफिक डेटा अपडेट करने में प्रार्थी अपडेट से सम्बन्धी दस्तावेज जेसे की नाम के लिए वोटर ID/ पासपोर्ट /पैन कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस /केंद्र का जाती प्रमाण पत्र व इसके अलावा जन्म तारीख हेतु जन्म प्रमाण पत्र / मार्कशीट / पासपोर्ट / पैन कार्ड की मूल प्रति के साथ नजदीकी आधार केंद्र जाना आवश्यक होता है ।
- बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने में प्राथी को स्वयं नजदीकी आधार केंद्र जाना आवश्यक होता है ।
- UIDAI के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप स्वयं आधार कार्ड में पता व् रिलेशन में संसोधन कर सकते है ।