Uncategorized

Today history affairs 19 July 2022

Today history affairs 19 July 2022

Daily Current Affairs

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

📜 19 जुलाई 2022
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी – 07:51 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- उत्तरभाद्रपद – 12:12 तक
🌠पश्चात्- रेवती
💫करण- वणिज – 07:51 तक
💫पश्चात्- विष्टी
✨योग- अतिगण्ड – 13:43 तक
✨पश्चात्- सुकर्मा
🌅सूर्योदय- 05:34
🌄सूर्यास्त- 19:19
🌙चन्द्रोदय- 23:30
🌛चन्द्रराशि- मीन – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:54
🤖राहुकाल- 15:53 से 17:36
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण बदी षष्ठी 07:51 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ), भौम व्रत , मंगला गौरी व्रत प्रारम्भ , दुर्गा पूजा (श्री दुर्गा यात्रा – दर्शन काशी में ), केर पूजा , संकट मोचन में हनुमत दर्शन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:12 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:12 तक , राजयोग 07:50 से 12:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:12 से , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 07:50 से 19:44 तक ,प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती , श्री जयंत विष्‍णु नार्लीकर जन्म दिवस व बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।
🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी सप्तमी 07:37 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 12:51 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 10:48 से 12:51 तक , सूर्य पुष्य नक्षत्र में 10:49 पर (वाहन सियार ), वर्षा योग , जैन अष्टमी , बुध पूजन , श्री कलिखो पुल जन्म दिवस , अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस , अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती , श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस , श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस , श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती , National Moon Day (1969) व अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यथाच्छायातपौ नित्यं
सुसम्बद्धौ निरन्तरम् ।
तथा कर्म च कर्ता च
सम्बद्धावात्मकर्मभिः।।
अर्थात्👉
जैसे धूप और छाया दोनों नित्य-निरन्तर एक दूसरे से मिले रहते हैं,उसी प्रकार कर्म और कर्ता दोनों अपने कर्मानुसार एक-दूसरे सम्बद्ध होते हैं।
🌹

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।
1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900 – फ्रांस की राजधानी मेंपेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)
1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
1982 – अमेरिकी नागरिक डेविड एस डोड्ज को लेबनान में बंधक बना लिया गया।
1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की।
2013 – इराक के दियाला प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये।
1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2001 – ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
2019 – इलाहाबाद हाई कोर्ट की पूर्णपीठ ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका ने भारत के साथ 91.26 मिलियन डॉलर की लागत से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे खंड में पटरियों के उन्नयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया।
2019 – जर्मनी के सुहेल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप खत्म हो गया। टूर्नामेंट में भारत 10 स्वर्ण पदक के साथ टॉप पर रहा।
2020 – करीब 78 टन वजनी मशीन को लेकर महाराष्ट्र से एक साल पहले निकला ट्रक केरल के तिरुवनंतपुरम विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचा।
2020 – असम सरकार ने घोषणा की कि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई।
2021 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से लगभग 30 लोगों की मौत हुई।
2021 – इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में बम धमाके में लगभग 25 लोगों की मौत व दर्जनों अन्य घायल हुए।
2021 – डॉक्टर कम्भमपति हरी बाबू को मिजोरम के नए राज्यपाल की शपथ दिलाई।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1814 – रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट ।
1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।
1881 – जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर ।
1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी ।
1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
1900 – खूबचंद बघेल – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
1948 – राधाबिनोद कोइजम – मणिपुर के 10वें मुख्यमंत्री थे।
1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1956 – जिया मोदी एक भारतीय कानूनी सलाहकार।

19 जुलाई को हुए निधन👉

1963 – एनी मसकैरिनी संविधान सभा की सदस्य थी।
1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
2018 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
2021 – श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगालि जीवोत्तम मठ के श्रीमद विद्याधिराज तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी का निधन हुआ।

19 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती।
🔅 श्री जयंत विष्‍णु नार्लीकर जन्म दिवस।
🔅 बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

🍃🌾🌾

                 *19 JULY 2022*

✨💧✨आज की प्रेरणा ✨💧✨

ज़िंदगी कभी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है, कुछ नज़रअंदाज़ करके और कुछ स्वीकार करके।

👉 आज से हम उन बातों को स्वीकार करें जिन्हें हम बदल नहीं सकते…

✨💧✨INSPIRATION ✨💧✨

Life is never easy; we have to make it easy…sometimes by ignoring something and sometimes by accepting something!

👉 TODAY ONWARDS LET’S accept the things that we cannot change…

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

About the author

admin

Leave a Comment